Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, रथ को हरी झंडी
Jharkhand

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, रथ को हरी झंडी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी रही।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में इस महीने कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध और क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण, शहरी और पंचायत स्तर पर विशेष रूप से स्कूल के बच्चों में भी जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति समझ विकसित हो।

जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों के सही अनुपालन से जुड़े संदेश ऑडियो क्लिप के जरिए लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। रथ हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्यता, नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा पालन और अनावश्यक ओवरटेक से बचने जैसे महत्वपूर्ण संदेश देगा।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भाग लें और जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और अभियान के संदेश घर-घर तक पहुंचाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जनता सुरक्षित परिवहन के प्रति सचेत हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

एच-1बी वीजा फर्जीवाड़े पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक; कॉग्निजेंट आई जांच के दायरे में

July 9, 2026

10वीं पास छात्र नीट परीक्षा देकर बन सकते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर, जानें नियम

July 9, 2026

गूगल के फ्री AI कोर्स से चमकाएं अपना भविष्य, जानें पूरी डिटेल्स

July 9, 2026

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का सुनहरा मौका; जानें योग्यता और कोर्स

July 9, 2026

फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट बनकर संवारें भविष्य; जानें योग्यता और बेस्ट संस्थान

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.