फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, रथ को हरी झंडी

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी रही।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में इस महीने कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध और क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण, शहरी और पंचायत स्तर पर विशेष रूप से स्कूल के बच्चों में भी जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति समझ विकसित हो।

जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों के सही अनुपालन से जुड़े संदेश ऑडियो क्लिप के जरिए लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। रथ हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्यता, नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा पालन और अनावश्यक ओवरटेक से बचने जैसे महत्वपूर्ण संदेश देगा।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भाग लें और जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और अभियान के संदेश घर-घर तक पहुंचाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जनता सुरक्षित परिवहन के प्रति सचेत हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram