फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ECL में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत; अंबे माइनिंग के साइट पर हथियारबंदों का तांडव

Godda News: गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल (ECL) की राजमहल परियोजना एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है। शनिवार को डंपिंग एरिया में ठेका कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर दो हथियारबंद अपराधियों ने न केवल फायरिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Godda News: गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल (ECL) की राजमहल परियोजना एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है। शनिवार को डंपिंग एरिया में ठेका कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर दो हथियारबंद अपराधियों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि करोड़ों के डोजर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद खदान क्षेत्र में काम कर रहे कर्मियों के बीच भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त है।

“भागो यहां से…” कहकर अपराधियों ने चलाई गोलियां

घटना के चश्मदीद डोजर ऑपरेटर मुनचुन कुमार और साइड सुपरवाइजर मुरलीधर ने बताया कि वे लालघुटवा लोहंडिया के बीच डंपिंग साइट पर ब्लास्टिंग के समय खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कर्मियों को जान बचाने के लिए भागने को कहा। कर्मियों के हटते ही अपराधियों ने हथियार निकालकर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली डोजर के केबिन के शीशे में जा धंसी।

पेट्रोल छिड़ककर आगजनी की कोशिश; बाल-बाल बचे कर्मी

फायरिंग के बाद अपराधियों ने डोजर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही बुझ गई। अपनी जान बचाने के लिए ऑपरेटर और गार्ड खुर्शीद अंसारी गार्ड रूम की ओर भागे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। कर्मियों का कहना है कि अपराधियों के तेवर बेहद आक्रामक थे।

पुलिस को मिली गोली और पेट्रोल की बोतल; एसडीपीओ ने संभाली कमान

वारदात की सूचना मिलते ही महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, ललमटिया थाना प्रभारी और बोआरीजोर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य के तौर पर:

  • केबिन में फंसी गोली का खोखा।

  • पेट्रोल की बोतल और माचिस।

  • अन्य संदिग्ध साक्ष्य बरामद किए हैं।

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने डंप एरिया में व्यवधान पैदा करने के उद्देश्य से यह हमला किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर इसे लेवी या वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram