Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रोज़गार बनाम बंदी का सवाल, केबल मजदूर बोले – वेदांता चलेगी तो ज़िंदगी चलेगी
Jharkhand

रोज़गार बनाम बंदी का सवाल, केबल मजदूर बोले – वेदांता चलेगी तो ज़िंदगी चलेगी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: शहर में वर्षा से बंद केबल कंपनी के केबल मजदूर संघ की ओर से रविवार को केबल गेट पर एक अहम और व्यापक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में केबल कंपनी के कर्मचारी शामिल हुए। सागर तिवारी और प्रदीप झा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में करीब 125 मजदूरों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी के दोबारा संचालन को लेकर कर्मचारियों की साझा राय बनाना और लंबे समय से लंबित मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करना था।

बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर वेदांता कंपनी के पुनः खुलने के समर्थन में अपनी सहमति जताई। मजदूरों का कहना था कि कंपनी का संचालन शुरू होना न केवल उनके रोजगार के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योग के चलने से स्थानीय स्तर पर विकास को भी गति मिलेगी।

बैठक के दौरान मजदूरों ने यह निर्णय लिया कि वेदांता प्रबंधन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को एकजुट होकर रखा जाएगा। कर्मचारियों ने पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस और स्पष्ट व्यवस्था की मांग करने की बात कही। मजदूरों का कहना था कि वर्षों तक सेवा देने के बाद उनके सामाजिक और आर्थिक भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते करीब 25 वर्षों से केबल कर्मचारी संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजरते रहे हैं। लंबे समय तक कंपनी के बंद रहने से मजदूरों और उनके परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वेदांता कंपनी के पुनः शुरू होने से कर्मचारियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बंधी है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं, सुझावों और मांगों को सामूहिक रूप से वेदांता प्रबंधन के सामने रखा जाएगा, ताकि आपसी संवाद और सहमति के जरिए कंपनी का कामकाज सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके। मजदूरों ने भरोसा जताया कि प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर तालमेल से ही उद्योग और श्रमिक, दोनों का हित सुरक्षित रह सकता है।

बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे वेदांता के साथ हैं और चाहते हैं कि कंपनी जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ संचालित हो। मजदूर संघ ने कर्मचारियों को संगठित रखने और उनके अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने का संकल्प भी दोहराया। बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा, संजय चौधरी और चंद्रशेखर दुबे सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.