Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»ECL में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत; अंबे माइनिंग के साइट पर हथियारबंदों का तांडव
Jharkhand

ECL में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत; अंबे माइनिंग के साइट पर हथियारबंदों का तांडव

गोड्डा के ईसीएल राजमहल परियोजना में दो हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। डोजर पर फायरिंग की और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस जांच में जुटी।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Godda News: गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल (ECL) की राजमहल परियोजना एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है। शनिवार को डंपिंग एरिया में ठेका कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर दो हथियारबंद अपराधियों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि करोड़ों के डोजर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद खदान क्षेत्र में काम कर रहे कर्मियों के बीच भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त है।

“भागो यहां से…” कहकर अपराधियों ने चलाई गोलियां

घटना के चश्मदीद डोजर ऑपरेटर मुनचुन कुमार और साइड सुपरवाइजर मुरलीधर ने बताया कि वे लालघुटवा लोहंडिया के बीच डंपिंग साइट पर ब्लास्टिंग के समय खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कर्मियों को जान बचाने के लिए भागने को कहा। कर्मियों के हटते ही अपराधियों ने हथियार निकालकर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली डोजर के केबिन के शीशे में जा धंसी।

पेट्रोल छिड़ककर आगजनी की कोशिश; बाल-बाल बचे कर्मी

फायरिंग के बाद अपराधियों ने डोजर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही बुझ गई। अपनी जान बचाने के लिए ऑपरेटर और गार्ड खुर्शीद अंसारी गार्ड रूम की ओर भागे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। कर्मियों का कहना है कि अपराधियों के तेवर बेहद आक्रामक थे।

पुलिस को मिली गोली और पेट्रोल की बोतल; एसडीपीओ ने संभाली कमान

वारदात की सूचना मिलते ही महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, ललमटिया थाना प्रभारी और बोआरीजोर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य के तौर पर:

  • केबिन में फंसी गोली का खोखा।

  • पेट्रोल की बोतल और माचिस।

  • अन्य संदिग्ध साक्ष्य बरामद किए हैं।

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने डंप एरिया में व्यवधान पैदा करने के उद्देश्य से यह हमला किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर इसे लेवी या वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

RECENT ADDA.

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

बारिश में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.