फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर जुटे दिग्गज; जगन्नाथपुर में शक्ति प्रदर्शन

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जहां पार्टी की विचारधारा

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जहां पार्टी की विचारधारा और संघर्षपूर्ण इतिहास को याद किया गया।

इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूती में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा कांग्रेस का झंडा भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, युवा विधानसभा अध्यक्ष सुशील हेस्सा, नोवामुंडी युवा अध्यक्ष मामूर कासमी, जगन्नाथपुर युवा अध्यक्ष शैलेंद्र जेराई, कामगार कार्यकारी अध्यक्ष सूरज मुखी सहित कई वरिष्ठ और युवा नेता मौजूद रहे। साथ ही विपिन लागुरी, विपिन सिंकु, आविद हुसैन, अफताब आलम, विक्रम हेम्ब्रम, जितेंद्र पूर्ति, सागर लागुरी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, दिनेश प्रधान, रंजन गोप, राजू हेम्ब्रम, शैलेंद्र हेस्सा, शमशाद आलम, सरफराज आलम, संतोष नाग मुंडा, बिनीत लागुरी, मेंजो पिंगुवा, लक्ष्मी केराई, सावित्री जेराई, दिव्या जेराई, जयश्री सिंकु, लक्ष्मी तियु, रबीन्द्र तियु, विलास प्रजापति, सीताराम मांझी, रूपसिंह लागुरी, क्रांति तिरिया, सनातन सिंकु, गुलजार अंसारी, सुरेश प्रजापति, दानिश हुसैन, शाहरुख अली, रंजीत गागराई, रोशन पान, मंगल सिंह लागुरी, मनोज कुमार सिंकु और श्रीराम लमाय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram