फॉण्ट कनवर्टर NEW

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, पटमदा के घोषडीह में बांटे गए कंबल और गर्म कपड़े

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पटमदा प्रखंड के घोषडीह गाँव में समर्पण संस्था की ओर से रविवार को आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल व शॉल प्रदान किए गए, वहीं बच्चों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पटमदा प्रखंड के घोषडीह गाँव में समर्पण संस्था की ओर से रविवार को आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल व शॉल प्रदान किए गए, वहीं बच्चों को टोपी, दस्ताने के साथ बिस्कुट एवं चॉकलेट दी गईं।
संस्था द्वारा कुछ पुराने लेकिन अच्छी स्थिति वाले गर्म कपड़े भी वितरित किए गए, जिससे बढ़ती ठंड में लोगों को राहत मिल सके। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही।
समर्पण संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इसी तरह के सामाजिक कार्य करती रहेगी.
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्र शेखर टुडू, समाजसेवी कालीपदा जी एवं समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना, सचिव कुमुद शर्मा, चन्दन, श्रवण, हरी, मनीषा जी, आकाश, अंकित, सूरज, सुरेश, शशि, मृत्युंजय, विजय, सुमित उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram