फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिक्षण में नवाचार की नई राह, चैनपुर डायट में 67 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के डाइट चैनपुर में 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक- शिक्षिकाओं का त्रि- दिवसीय सतत पेशेवर विकास के कोहोर्ट -4 के अंतिम बैच का आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावांँ व खूंँटी जिले के 67 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के डाइट चैनपुर में 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक- शिक्षिकाओं का त्रि- दिवसीय सतत पेशेवर विकास के कोहोर्ट -4 के अंतिम बैच का आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावांँ व खूंँटी जिले के 67 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रत्येक शिक्षक को दक्षता संवर्धन हेतु सालाना 50 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। इसमें 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा 26 घंटे का ऑफलाइन प्रशिक्षण शामिल है।
प्रथम दिन के मॉड्यूल में ‘गलतफहमियों से विशेषज्ञता की ओर’ के तहत शिक्षण में गलत अवधारणाएंँ, करिकुलम जिगसॉ, करिकुलम की क्षैतिज व ऊर्ध्वाधर प्रगति, मूल्यांकन हेतु रुब्रिक, गलत अवधारणाओं को सुधारने हेतु कारगर उपाय व विविध समूह गतिविधियांँ शामिल थीं। द्वितीय दिन के मॉड्यूल में ‘शिक्षण में नवाचार’ के तहत परियोजना आधारित शिक्षण, पूछताछ आधारित शिक्षण, वार्क(VARK) लर्निंग,कृत्रिम बुद्धिमत्ता,शिक्षण में एआई(AI) टूल का प्रयोग, मूल्यांकन के आधुनिक टूल आदि पर विशद चर्चा हुई। तृतीय दिन के मॉड्यूल में ‘शैक्षणिक उन्नति के लिए रणनीतियांँ निर्माण और समीक्षा’ के तहत सेंटा(CENTA) का परिचय, डिजिटल युग में शिक्षक की भूमिका,ओपन एंडेड, प्रोबिंग व स्कैफोल्डिंग सवाल,ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, ए आई समर्थ व मनोरंजक समूह गतिविधियांँ कराई गईं। मध्याह्न के बाद के सत्र में शिक्षकों ने जे -गुरु जी ऐप में सीपीडी की ऑनलाइन परीक्षा देकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर मिहिर कुमार झा,विश्वजीत कुमार सतपथी, विकास कुमार तथा सपन कुमार महतो की अग्रणी भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram