Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»अनुत्तरित सवालों पर विधानसभा समिति का शिकंजा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Jharkhand

अनुत्तरित सवालों पर विधानसभा समिति का शिकंजा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया। समिति के आगमन पर चाईबासा परिसदन में उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद समिति के सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी और राम सूर्या मुण्डा के नेतृत्व में परिसदन के सभागार में जिला उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में समिति सदस्यों ने सभी विभागीय अधिकारियों को अनागत प्रश्नों का गंभीरता एवं सावधानीपूर्वक अध्ययन करने का निर्देश दिया। सभी विभागों से तथ्यपरक और अद्यतन उत्तर लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भू-तत्व, वन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण और कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
समिति सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि यह स्थायी समिति विधानसभा में पूछे गए लेकिन उत्तरित न हुए प्रश्नों पर कार्रवाई की समीक्षा करती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसका लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत
  • कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!
  • झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.