फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, स्कूली बच्चे और दुकानदार सबसे ज्यादा परेशान

चतरा : जिले में ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घंटे से कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो सके। पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शीतलहर और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चतरा : जिले में ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घंटे से कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो सके। पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शीतलहर और कनकनी के बीच आमजन को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर जनजीवन लगभग ठहर-सा गया है। सुबह और शाम वाहनों की रफ्तार थम-सी जाती है। बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है, वहीं अलाव के सहारे लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाने से लेकर कक्षा में बैठने तक में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे बुखार और ठंड के कारण अस्वस्थ भी हो रहे हैं। ठंड के असर ने दुकानदारों को भी बेहाल कर दिया है। ग्राहक कम होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम दुकानें खोलना दुकानदारों के लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय लोग और समाजसेवी संगठनों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन को अविलंब कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram