Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सीएसआर की मिसाल: दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, टीवी मरीजों को पोषण किट देकर प्रशासन ने बढ़ाया सहारा
Jharkhand

सीएसआर की मिसाल: दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, टीवी मरीजों को पोषण किट देकर प्रशासन ने बढ़ाया सहारा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: जिला प्रशासन एवं डालमिया भारत फाउंडेशन* की संयुक्त पहल *कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर)* के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *10 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल* का वितरण किया गया। साथ ही *55 टीवी मरीजों को पोषण किट* भी प्रदान किया गया। पोषण किट में *मसूर दाल 03 केजी, सरसों तेल 01 केजी,चना 1.5 केजी,बादाम 01 केजी, गुड़ 01 केजी आदि* शामिल है।

मौके पर *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* ने *डालमिया भारत फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना* करते हुए कहा कि जिस प्रकार *कंपनी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते* हुए कदम बढ़ाया है, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि *अन्य कंपनियों एवं संस्थाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों* में आगे आना चाहिए। कई बार *दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचते हैं और समाज के सहयोग* से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं।

टीवी मरीजों को *पोषण किट वितरण* के संबंध में *उपायुक्त* ने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि जिनकी ओर कोई नहीं देख रहा, उन तक प्रशासन पहुंचे। *समाज की सबसे कमजोर कड़ी तक सहारा पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।* उन्होंने बताया कि *जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी टीवी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने का निर्णय* लिया गया है। इसमें जिले में *संचालित कंपनियों के साथ – साथ जिले के वरीय अधिकारी* भी शामिल होंगे। सभी के सहयोग से *इस लक्ष्य को पूर्ण* किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने *सिविल सर्जन* को होमवर्क करने का निर्देश दिया।

वहीं, *कंपनी हेड श्री सुनील कुमार बुसारी* ने बताया कि *डालमिया भारत फाउंडेशन* द्वारा आज *10 ऑर्थो दिव्यांगजनों को बैटरी ऑपरेटेड ट्राईसाइकिल तथा 55 टीवी मरीजों को पोषण किट* प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी अपने *सीएसआर दायित्वों का निरंतर निर्वहन* करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सीएसआर प्रभारी श्री शक्ति कुमार एवं यूनिट हेड श्री सुनील कुमार बुसारी* द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान की गई *बैट्री ट्राई साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना* किया गया। मौके पर *सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, डा. संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कंपनी के प्रतिनिधि आदि* उपस्थित थे।

===========================

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.