फॉण्ट कनवर्टर NEW

गोलमुरी चोरी कांड का खुलासा: पटना से तीन शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार सहित चोरी में प्रयुक्त औजार

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार सहित चोरी में प्रयुक्त औजार और जेवरात बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न राज्यों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
गोलमुरी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटना के आलमगंज अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और खाजेकलां सिटी कोर्ट क्षेत्र निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ बॉली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों के खिलाफ पटना, पश्चिम बंगाल, रांची, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये आरोपी गिरोह बनाकर अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी ऋषभ कुमार के घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पटना में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गोलमुरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, साथ ही झारखंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र, जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोलमुरी स्थित केबुल कंपनी के जिम ऑफिस के खंडहर से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम की जिंदा गोलियां, चांदी का पायल, चांदी की बिछिया, बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी पीयूष पांडेय ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि गिरोह के आपराधिक इतिहास को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram