Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड विधानसभा में गूंजी तिलैया नहर योजना की मांग : भूमि अधिग्रहण बिना पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी
#Trending

झारखंड विधानसभा में गूंजी तिलैया नहर योजना की मांग : भूमि अधिग्रहण बिना पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी

अंडरग्राउंड पाइपलाइन से स्थानीय लोगों को मिलेगा पानी, डीपीआर तैयारी में तेज़ी
By Muzaffar HussainDecember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड के कोडरमा जिले में वर्षों से लंबित तिलैया नहर योजना को लेकर अब नयी उम्मीदें जगने लगी हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने सदन को जानकारी दी कि इस योजना के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) यूडीपीएल के तहत तैयार की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए इलाके के लोगों तक पानी पहुंचाने की तैयारी में है, जिससे भूमि अधिग्रहण की जटिल प्रक्रिया और ग्रामीणों की आपत्ति से बचा जा सकेगा।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि ग्रामीण अपनी जमीन का अधिग्रहण योजनाओं के लिए देने में अनिच्छुक रहते हैं, ऐसे में अंडरग्राउंड पाइपलाइन सबसे उपयुक्त विकल्प साबित होगा। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि 1948 में जब दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) का गठन हुआ, तब उसे विशाल अधिकार प्राप्त हुए। तिलैया डैम वर्ष 1953 में बना था और उस समय के समझौते के तहत 246 एमटीएम जल का उपयोग करने का अधिकार झारखंड को दिया गया था।

इस मुद्दे को भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने अल्पसूचित प्रश्न के तहत उठाया। विधायक ने कहा कि तिलैया नहर योजना पर काम 1950 से ही विचाराधीन है। वर्ष 2014-15 में इस परियोजना का डीपीआर बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज तक यह तैयार नहीं हो सका। उन्होंने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डीवीसी के ज्यादातर डैम झारखंड में बने हैं, फिर भी झारखंड के किसान उनसे सिंचाई का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसके विपरीत, पश्चिम बंगाल इन जल संसाधनों का उपयोग कर रहा है, जो झारखंड के किसानों के लिए अन्यायपूर्ण है।

अमित कुमार यादव ने सरकार से मांग की कि तिलैया नहर योजना को शीघ्र पूर्ण किया जाए और डीपीआर निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों की सिंचाई समस्या दूर हो सके। इस पर मंत्री हफीजुल हसन ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और अंडरग्राउंड पाइपलाइन तकनीक अपनाकर योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

तिलैया नहर परियोजना पूरी होने से कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों की कृषि को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को लंबे समय से चली आ रही सिंचाई समस्या से भी निजात मिलेगी। सरकार की नई पहल से इस ऐतिहासिक परियोजना को जमीन पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.