Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»चीन की महिला ने अपनी ही बेटी की जगह ‘किराए’ पर रखी बेटी? ..जानें वजह
Social/Interesting

चीन की महिला ने अपनी ही बेटी की जगह ‘किराए’ पर रखी बेटी? ..जानें वजह

By Samsul HaqueDecember 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: चीन के हेनान प्रांत से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और दुखद मामला सामने आया है, जिसने पूरे चीनी सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस छेड़ दी है। मा नामक एक वृद्ध महिला ने अपनी ही दो बेटियों के स्थान पर, अपनी देखभाल के लिए एक स्थानीय टीवी कार्यक्रम पर विज्ञापन के जरिए एक लड़की को ‘बेटी’ के रूप में नौकरी पर रखने की पेशकश की है।

विज्ञापन के तहत, मा ने उस लड़की को करीब $420 डॉलर (लगभग ₹35,000) मासिक वेतन और रहने के लिए एक फ्लैट देने का वादा किया है। इसके साथ ही वह इस पूरे समझौते का कानूनी कॉन्ट्रैक्ट करने को भी तैयार हैं।

संपत्ति विवाद और अकेलापन

मा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि वह अपनी दो बेटियों के बावजूद अकेली हैं। उनकी बड़ी बेटी ने पोती की परवरिश को लेकर हुए विवाद के बाद उनसे सारे संबंध तोड़ लिए। बड़ी बेटी का कहना है कि वह बेरोजगार है और न तो मा की देखभाल कर सकती है, न ही उनसे कोई नाता रखना चाहती है। वहीं, उनकी छोटी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और अपनी देखभाल करने में सक्षम नहीं। मा काफी पहले अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और अन्य रिश्तेदारों से भी उनका संपर्क धीरे-धीरे समाप्त हो गया।

मा, जो खुद अस्थमा से पीड़ित हैं, को ऐसी लड़की की जरूरत है जो उनकी देखभाल करे, समय पर अस्पताल ले जाए और उन्हें एक बेटी की तरह स्नेह दे।

सोशल मीडिया पर तीखी बहस

इस अनोखे विज्ञापन ने चीनी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा की है। कुछ लोगों ने इसे एक मानवीय परिस्थिति से उपजा दुखद प्रयास बताया, जबकि कई लोगों ने इसे भावनात्मक शोषण करार दिया।

एक यूजर ने टिप्पणी की कि प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट के बावजूद भी, इतने कम पैसों में दो लोगों (मा और उनकी बीमार बेटी) की सेवा करने के लिए नेनी भी नहीं मिल सकती।

इस बीच, एक वकील ने ध्यान दिलाया कि चीन के कानून के अनुसार, वृद्ध माता-पिता की देखभाल करना बड़ी बेटी की जिम्मेदारी है और मा इस जिम्मेदारी से कानूनी प्रक्रिया के जरिए अलग नहीं हो सकतीं। यह मामला चीन में लगातार बढ़ रही बुजुर्गों के अकेलेपन की गंभीर समस्या को उजागर करता है। 2021 के सर्वे के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 60 प्रतिशत बुजुर्ग अकेले रहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.