Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

बेटी के प्रेमी से नाराज पिता ने लिया चरस का सहारा, CCTV ने किया भंडाफोड़

India News : हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी के प्रेमी से नाराज पिता ने साजिश रचकर उसे चरस तस्करी के झूठे मामले में जेल भेजवा दिया। इसके लिए प्रेमिका के पिता ने काफी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक सीसीटीवी फुटेज से मामला साफ हो गया। इसमें आरोपी की करतूत सबूत के साथ सामने आ गई।

दरअसल हरिद्वार की थाना श्यामापुर पुलिस ने 7 जनवरी को बीएससी के छात्र अजय को 171 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक से चरस बरामद की थी, जब वह कॉलेज से पेपर देकर घर वापस जा रहा था। इस दौरान उसने अपने आप को बेकसूर बताया था। अजय ने गिरफ्तारी के दौरान प्रेमिका के पिता और उसके साथियों पर फंसाने का शक जाहिर किया था।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

पुलिस अधिकारियों ने छात्र अजय की प्रार्थना पर दोबारा जांच शुरू की। उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस दौरान कॉलेज का एक फुटेज मिला। इसमें दो लोग अजय की बाइक में कुछ सामना रखते हुए मिले। जांच पड़ताल में पता चला है कि अजय की बाइक में उसकी प्रेमिका के पिता अनूप गुप्ता ने नशीला पदार्थ रखा था। घटना के वक्त अजय कॉलेज में पेपर दे रहा था और अनूप ने साथी की मदद से पार्किंग में खड़ी अजय की बाइक में चरस रख दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अनूप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय को जेल से छुड़वाने के लिए पुलिस जरूरी कदम उठा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : बेटे की होनेवाली दुल्हन को पिता ने बना दिया मां, बेटा बना संन्यासी, जाने ..

इस खबर को भी पढ़ें : जूस में मिलकर पिलाता था ये चीज.. लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी धुनाई

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *