Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली पर बवाल! घंटों जाम रहा ट्रैफिक
Jharkhand

बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली पर बवाल! घंटों जाम रहा ट्रैफिक

बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध नकद वसूली के खिलाफ ड्राइवरों ने गेट जाम कर दिया। भारी वाहनों की आवाजाही रुकी और यूनियन ने वसूली बंद करने की मांग की।
By Samsul HaqueDecember 4, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित टाटा कंपनी के पार्किंग स्थल पर गुरुवार की सुबह माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। ड्राइवरों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब कथित अवैध वसूली से परेशान होकर उन्होंने पार्किंग गेट पर ही जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते गेट के दोनों ओर ट्रेलरों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा इलाका जाम हो गया।

“250 रुपये जबरन वसूले जाते हैं”- ड्राइवरों का आरोप

ड्राइवरों का कहना है कि पार्किंग में तैनात कर्मचारी उनसे कैश में 250 रुपये पार्किंग और मेडिकल जांच के नाम पर लेते हैं। इसके अलावा टेस्टिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा खून लिया जाता है, जिसका कोई तार्किक कारण नहीं बताया जाता। इससे ड्राइवरों के बीच भय और गुस्सा लगातार बढ़ रहा था। यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि पार्किंग का संचालन मनमर्जी से चल रहा है। उनका कहना है कि रोजाना 7–8 हजार ड्राइवर यहां से टाटा कंपनी के कच्चे माल और तैयार उत्पाद लेकर निकलते हैं, ऐसे में सभी पर नकद वसूली थोपना पूरी तरह गलत है।

यूनियन के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन- गेट जाम से सप्लाई पर असर

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के नेतृत्व में हुआ यह विरोध धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता गया। ड्राइवरों और यूनियन पदाधिकारियों की भीड़ बढ़ती गई और पार्किंग गेट घंटों जाम रहा। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई भी प्रभावित हुई। यूनियन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव राजेश तिवारी, संगठन मंत्री सोनू महतो, सलाहकार बबलू सिंह, और सदस्य बंटी कुंभकार, इमरान अंसारी और रवि यादव भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन से मांग की कि अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

“जब तक न्याय नहीं, आंदोलन जारी रहेगा”

ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पार्किंग गेट जाम आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि मनमानी वसूली से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और अब वे और चुप नहीं रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.