फॉण्ट कनवर्टर NEW

उर्दू पत्रकारिता और खेल जगत को बड़ा सदमा, सैयद जाहिद अहमद का निधन

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के पत्रकारिता जगत और खेल परिदृश्य के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। उर्दू दैनिक फारूकी तंजीम के प्रतिष्ठित पत्रकार, लोहरदगा में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले स्पोर्ट्स जगत के स्तंभ और युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत सैयद

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के पत्रकारिता जगत और खेल परिदृश्य के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। उर्दू दैनिक फारूकी तंजीम के प्रतिष्ठित पत्रकार, लोहरदगा में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाले स्पोर्ट्स जगत के स्तंभ और युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत सैयद जाहिद अहमद का गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे।

सैयद जाहिद अहमद अपनी स्पष्ट लेखनी, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और खेल के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। उन्होंने न सिर्फ उर्दू पत्रकारिता को मजबूती दी, बल्कि लोहरदगा में अनेक प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय खेल आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन उन्हें एक अलग पहचान देता था। उनकी कार्यशैली और विनम्र व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग में अत्यंत लोकप्रिय थे। परिवारिक पहचान के तौर पर वे अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, तथा सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू के बड़े भाई थे।

पावरगंज निवासी सैयद जाहिद अहमद के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा किजाहिद भाई का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हंसमुख, जिंदादिल और खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित इंसान थे। उनके जाने से एक शून्यता पैदा हो गई है। मैंने अपना एक हमदर्द भाई खो दिया है। जिले के उपायुक्त, पुलिस कप्तान समेत शीर्ष पदाधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram