फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर बड़ा फैसला, कई रिक्तियां भरने की तैयारी

Bihar News: नालंदा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी पर चर्चा की गई और शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bihar News: नालंदा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी पर चर्चा की गई और शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से रिक्तियां भरने पर सर्वसम्मति बनी। यह बैठक अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित की गई थी।

राजगीर और हरनौत में कई विषयों के शिक्षक होंगे तैनात

डीएम ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, राजगीर में प्राथमिक शिक्षक के दो पद खाली हैं। वहीं कक्षा 6 से 10 तक के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, संगीत/कला और कंप्यूटर विषयों के सात पद रिक्त हैं।
कक्षा 11 और 12 में अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान और मनोविज्ञान के तीन पदों पर भी शिक्षकों की जरूरत है।

हरनौत के मुढ़ारी स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भी प्राथमिक शिक्षक का एक पद खाली है, जबकि कक्षा 6 से 10 तक संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और संगीत/कला विषयों में तीन रिक्तियां हैं।

सब्बैत सिलाव विद्यालय में सबसे ज्यादा पद खाली

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालय, सब्बैत (सिलाव) में रिक्तियों की संख्या सबसे अधिक है।
कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित के तीन पद खाली हैं।
कक्षा 9 से 10 में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, संगीत/कला और कंप्यूटर विषयों के सात पद खाली हैं।
कक्षा 11 और 12 के स्तर पर हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान- कुल नौ विषयों में शिक्षकों की कमी है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram