फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन, शहर के बिल्डरों को मिला नया मंच”

Jamshedpur News: शहर में कार्यरत छोटे और मध्यम वर्ग के बिल्डरों को एक मजबूत मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसके लिए रविवार को साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News:  शहर में कार्यरत छोटे और मध्यम वर्ग के बिल्डरों को एक मजबूत मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसके लिए रविवार को साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जहां संगठन की औपचारिक घोषणा की गई।

नए संगठन में शिवशंकर सिंह को संरक्षक, नीरज सिंह को अध्यक्ष, साथ ही सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष पदों की भी घोषणा की गई।
संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि शहर में बिल्डरों का पलायन लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में उनकी समस्याओं को एकजुट होकर दूर करने के उद्देश्य से इस एसोसिएशन की स्थापना आवश्यक हो गई थी।

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बायलॉज में कड़े नियमों के चलते बिल्डरों को निर्माण कार्य के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि नियमों में कुछ नरमी लाई जाए ताकि निर्माण कार्य बाधारहित हो सके।
शिवशंकर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के किसी भी छोटे या मध्यम बिल्डर की समस्या अब एसोसिएशन के माध्यम से समाधान की दिशा में बढ़ेगी।

अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में जमीन आदिवासी भूमि के दायरे में आती है, जिससे बिल्डरों को कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जुस्को क्षेत्र में लीज का प्रावधान होने के कारण फ्लैट बेचने में भी कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। ऐसे मुद्दों को लेकर एसोसिएशन राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा ताकि बिल्डरों को कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शहर के सभी स्मॉल एंड मीडियम बिल्डरों को एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और शहर के रियल एस्टेट विकास को मजबूत आधार प्रदान करना।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram