फॉण्ट कनवर्टर NEW

“21 किमी की दौड़ में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का दमदार प्रदर्शन”

Jamshedpur News: टाटा स्टील द्वारा रविवार को आयोजित “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” हाफ मैराथन में साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने अपनी फिटनेस और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21.09 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 4 मिनट 44 सेकंड में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: टाटा स्टील द्वारा रविवार को आयोजित “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” हाफ मैराथन में साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने अपनी फिटनेस और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21.09 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 4 मिनट 44 सेकंड में पूरी कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

आनंद मिश्रा सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि फिटनेस को लेकर भी बेहद गंभीर रहते हैं। उनका मानना है कि पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में शारीरिक रूप से मजबूत और चुस्त होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की रनिंग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं।

वह देश के विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथन में लगातार भाग लेते रहे हैं और अगला लक्ष्य कोलकाता तथा मुंबई मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। उनके अनुसार दौड़ शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखती है तथा युवा पुलिसकर्मियों को प्रेरित करने का एक कारगर माध्यम भी है।

आनंद मिश्रा की प्रतिबद्धता इस बात का संदेश देती है कि यदि जुनून और अनुशासन साथ हो, तो व्यस्ततम ड्यूटी के बीच भी फिटनेस को निरंतर बनाए रखा जा सकता है। उनका यह प्रयास जमशेदपुर पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram