Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»“स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन, शहर के बिल्डरों को मिला नया मंच”
Jharkhand

“स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन, शहर के बिल्डरों को मिला नया मंच”

Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  शहर में कार्यरत छोटे और मध्यम वर्ग के बिल्डरों को एक मजबूत मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसके लिए रविवार को साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जहां संगठन की औपचारिक घोषणा की गई।

नए संगठन में शिवशंकर सिंह को संरक्षक, नीरज सिंह को अध्यक्ष, साथ ही सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष पदों की भी घोषणा की गई।
संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि शहर में बिल्डरों का पलायन लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में उनकी समस्याओं को एकजुट होकर दूर करने के उद्देश्य से इस एसोसिएशन की स्थापना आवश्यक हो गई थी।

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बायलॉज में कड़े नियमों के चलते बिल्डरों को निर्माण कार्य के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि नियमों में कुछ नरमी लाई जाए ताकि निर्माण कार्य बाधारहित हो सके।
शिवशंकर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के किसी भी छोटे या मध्यम बिल्डर की समस्या अब एसोसिएशन के माध्यम से समाधान की दिशा में बढ़ेगी।

अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में जमीन आदिवासी भूमि के दायरे में आती है, जिससे बिल्डरों को कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जुस्को क्षेत्र में लीज का प्रावधान होने के कारण फ्लैट बेचने में भी कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। ऐसे मुद्दों को लेकर एसोसिएशन राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा ताकि बिल्डरों को कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शहर के सभी स्मॉल एंड मीडियम बिल्डरों को एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और शहर के रियल एस्टेट विकास को मजबूत आधार प्रदान करना।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.