Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक स्थानों पर विशाल जनसेवा शिविर
#Trending

“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक स्थानों पर विशाल जनसेवा शिविर

By Muzaffar HussainNovember 25, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राँची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा जनकल्याण अभियान रहा, जिसमें राँची जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 100 से अधिक स्थानों पर एक साथ शिविर लगाए गए। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ इन शिविरों में उमड़ पड़ी, जहाँ लाभुकों ने एक ही स्थान पर दर्जनों सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ प्राप्त कीं।

जनसेवा शिविरों में पेंशन, आवास, उज्ज्वला गैस, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार-पैन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएँ, दाखिल-खारिज, प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने सहित कई विभागों की सेवाएँ लोगों को प्रदान की गईं। शिविर सुबह 10 बजे से देर शाम तक चलाए गए और हजारों लोगों के चेहरे पर समाधान मिलने की खुशी स्पष्ट झलक रही थी।

20 से अधिक विभागों की सेवाएँ एक ही मंच पर

इन शिविरों में 20 से अधिक विभागों ने अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन स्वीकृति और मौके पर परिसंपत्ति वितरण की व्यवस्था की। इससे लाभुकों को महीनों की दौड़-भाग से राहत मिली। कई वर्षों से लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन मामलों का तत्काल निपटारा कर स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत हजारों लाभुकों को धोती, साड़ी और लुंगी दी गई। दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन आदि उपकरण वहीं पर सौंपे गए।

भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा दाखिल-खारिज शुद्धि प्रमाणपत्र, लगान रसीद, जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्र तुरंत जारी किए गए। साथ ही आधार कार्ड नामांकन/सुधार और पैन कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड निर्माण की सुविधा दी, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और उज्ज्वला गैस कनेक्शन के आवेदन और स्वीकृतियाँ वहीं दी गईं।

प्रमुख स्थान जहाँ शिविर आयोजित किए गए

अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, कांके, तमाड़, सिल्ली, नामकुम, रातु, ओरमांझी, खलारी, माण्डर, ईटकी, नगड़ी, लापुंग, राहे, सोनाहातु सहित सभी प्रखंडों में शिविर लगे। राँची नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 16 से 23 तक अलग-अलग स्थानों पर विशाल शिविर स्थापित किए गए। जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिनभर शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।

उपायुक्त का संदेश

राँची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा—“रजत जयंती वर्ष हमारे लिए गर्व और संकल्प का वर्ष है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर तक हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। लोगों की मुस्कान और भारी जनसमूह बता रहा है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

28 नवम्बर तक चलेगा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

जिला प्रशासन ने बताया कि 28 नवम्बर तक राँची जिले की सभी शेष पंचायतों और वार्डों में भी इसी प्रकार विशाल सेवा शिविर लगाए जाएँगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुँचकर अपने अधिकार का लाभ जरूर प्राप्त करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.