फॉण्ट कनवर्टर NEW

सदमा पंचायत के जनसेवा शिविर में पहुँचे सचिव अमिताभ कौशल, किया परिसंपत्ति वितरण

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह में मंगलवार को सदमा पंचायत, ओरमांझी प्रखंड में विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह में मंगलवार को सदमा पंचायत, ओरमांझी प्रखंड में विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार अमिताभ कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

शिविर में पहुंचकर श्री कौशल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा, बिना किसी बिचौलिये और बिना अनावश्यक देरी के पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना, मनरेगा, उज्ज्वला गैस योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

मौके पर परिसंपत्ति वितरण, लाभुकों के चेहरे खिले

शिविर के दौरान सचिव श्री कौशल ने कई लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्ति और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इनमें वृद्धावस्था, विधवा एवं निःशक्तजन पेंशन स्वीकृति पत्र, धोत/साड़ी/लुंगी का वितरण, दाखिल-खारिज प्रमाणपत्र, आवास योजना स्वीकृति पत्र और विभिन्न योजनाओं के अनुमोदन पत्र शामिल थे। तत्काल लाभ मिलने पर लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचना सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए श्री कौशल ने कहा—“झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है कि राज्य का हर पात्र नागरिक लाभ से वंचित न रहे। आवेदन, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना प्रशासनिक तंत्र की जिम्मेदारी है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लाभ एक ही स्थान पर, एक ही दिन उपलब्ध हों।” उन्होंने फॉलो-अप प्रक्रिया को मजबूत करने और लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन का लगातार प्रयास

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने कहा कि जनसेवा शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रशासन घर-घर पहुँचकर योजनाओं का लाभ दिलाने के मिशन पर काम कर रहा है। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी श्री कामेश्वर बेदिया, विभागीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे तथा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान प्रशासनिक टीम ने बड़ी संख्या में आवेदनों का तत्काल निपटारा करते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram