फॉण्ट कनवर्टर NEW

IND vs SA वनडे टिकट बिक्री शुरू, रांची में फैंस का उमड़ा सैलाब, भारी ठंड में भी रातभर इंतजार

Ranchi : जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर रांची में क्रिकेट का जुनून चरम पर पहुंच गया है। टिकट की बिक्री मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई, लेकिन ठंड की परवाह किए बिना फैंस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर रांची में क्रिकेट का जुनून चरम पर पहुंच गया है। टिकट की बिक्री मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई, लेकिन ठंड की परवाह किए बिना फैंस सोमवार देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर जमा होने लगे। रातभर इंतजार के बाद सुबह होते ही स्टेडियम परिसर के चारों ओर लंबी-लंबी कतारें लगीं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह साफ दिखा।

कई युवा, छात्र और क्रिकेट प्रशंसक सुबह की भीड़ से बचने के लिए पहले ही स्टेडियम पहुंच गए और बैठकर रात बिताई। कुछ लोग कंबल और चाय के सहारे ठंड से मुकाबला करते दिखे। फैंस का कहना है कि धोनी की धरती रांची में होने वाले मुकाबले को लाइव स्टेडियम में देखने का मौका कोई नहीं गंवाना चाहता।

बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेडियम और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश और पार्किंग एरिया में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ पूरी तरह नियंत्रित रहे।

टिकट बिक्री के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें से एक काउंटर विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है। टिकट सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। टिकट लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है और एक व्यक्ति को केवल दो टिकट ही प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram