फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘अब नया बम झारखंड में’, अजय आलोक के ट्वीट से हलचल

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के एक छोटे से सोशल मीडिया पोस्ट ने झारखंड की राजनीति में भारी हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने लिखा — “अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे।” कुछ ही शब्दों वाले इस पोस्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के एक छोटे से सोशल मीडिया पोस्ट ने झारखंड की राजनीति में भारी हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने लिखा — “अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे।” कुछ ही शब्दों वाले इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू कर दिया।

“हेमंत अब जीवंत होंगे”- क्या है असली मतलब?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वाक्य कुछ ही घंटों में चर्चा का विषय बन गया। यूजर्स लगातार पूछते रहे कि “हेमंत अब जीवंत” का मतलब क्या है — क्या यह आने वाली किसी राजनीतिक घटना का संकेत है या किसी नए खुलासे की तैयारी? हालांकि, डॉ. आलोक ने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और इस रहस्य को खुला ही छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस और कयास

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच, ऐसा वक्तव्य भाजपा के भविष्य के सियासी कदमों का संकेत हो सकता है। हेमंत सोरेन की कानूनी और राजनीतिक स्थिति पहले से ही चर्चा में रही है, ऐसे में इस पोस्ट ने सियासी तपिश और बढ़ा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram