फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की वतन वापसी तय, 4 से 6 नवंबर के बीच लौटेंगे स्वदेश

Ranchi : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों की वतन वापसी 4 नवंबर से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को 31, 5 नवंबर को 10 और 6 नवंबर को 8 मजदूर भारत लौटेंगे। सभी श्रमिक ट्यूनीशिया से फ्लाइट के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों की वतन वापसी 4 नवंबर से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को 31, 5 नवंबर को 10 और 6 नवंबर को 8 मजदूर भारत लौटेंगे। सभी श्रमिक ट्यूनीशिया से फ्लाइट के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे अपने-अपने गृह जिलों को रवाना होंगे।

मजदूरों ने एलएंडटी कंपनी और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अनजाने में कंपनी पर जो आरोप लगाए थे, उसके लिए वे खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी मदद के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि ये सभी मजदूर निजी प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से जुलाई में ट्यूनीशिया गए थे। पिछले तीन से चार महीनों से न तो उन्हें वेतन मिल रहा था और न ही उचित सुविधाएं। मजबूर होकर उन्होंने 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई थी।

एलएंडटी कंपनी के कंट्री हेड नीरज सिंह ने बताया कि ये मजदूर सीधे एलएंडटी से जुड़े नहीं थे, बल्कि प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे। कंपनी ने प्रेम कंस्ट्रक्शन को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने और सभी की वतन वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram