फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मुरादाबाद: आतिशबाजी से लगी आग ने मचाई तबाही, तीन मंजिला रेस्टोरेंट खाक

U.P. News: रविवार देर रात कटघर क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित तीन मंजिला “परी रेस्टोरेंट” में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पांच सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। इस हादसे में रेस्टोरेंट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

U.P. News: रविवार देर रात कटघर क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित तीन मंजिला “परी रेस्टोरेंट” में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पांच सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। इस हादसे में रेस्टोरेंट मालिक प्रदीप श्रीवास्तव की मां माया श्रीवास्तव (56) की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार पास ही एक शादी समारोह में द्वारचार के दौरान चल रही आतिशबाजी का एक जलता पटाखा उड़कर रेस्टोरेंट में जा गिरा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

खिड़कियां तोड़कर निकले लोग, एक युवक ने कूदकर बचाई जान

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया जिससे दम घुटने लगा। कई लोग अंदर फंस गए जिन्होंने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। एक युवक पहली मंजिल से कूद गया जिससे वह घायल हो गया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। सीढ़ियों और रेस्क्यू रैंप के ज़रिए फंसे 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर, वीडियो ने खौफ बढ़ाया

एसपी सिटी मुरादाबाद ने बताया कि सभी घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका रेस्टोरेंट मालिक की मां थीं। घायलों में शौर्य (12), साधना (36), परी (9), शिवानी (32), सचिन (39) और अजय (40) शामिल हैं।

हादसे का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है, जिसमें रेस्टोरेंट से उठती लपटें और खिड़की से कूदता व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram