Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर झारखंड चैम्बर की डीजीपी से चर्चा, 13 अक्टूबर को वृहद बैठक होगी
#Trending

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर झारखंड चैम्बर की डीजीपी से चर्चा, 13 अक्टूबर को वृहद बैठक होगी

By Muzaffar HussainOctober 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता से पुलिस मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को DGP की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य प्रदेश में विधि-व्यवस्था को मजबूत करना, व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना और अपराध पर नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

DGP कार्यालय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बैठक से पूर्व वे अपने जिले में स्थानीय चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक करें और व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं व सुझावों का संकलन करें।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल व्यापार जगत और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में सुधार से राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा।

बैठक के दौरान साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर भी गहन चर्चा हुई। चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि साइबर अपराध मामलों में बैंकों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके। इस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आश्वस्त किया कि जल्द ही साइबर अपराध और बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष सेशन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटी एक्ट की धारा 46 के तहत साइबर अपराध पीड़ितों के लिए मुआवजे का प्रावधान है, जिसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, सदस्य प्रवीण लोहिया, सह सचिव नवजोत अलग और रोहित पोद्दार शामिल थे। बैठक के अंत में महासचिव रोहित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.