Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»GST दरों में कटौती पर झामुमो का वार, विनोद पांडेय बोले-विपक्ष के दबाव में झुकी केंद्र सरकार
#Trending

GST दरों में कटौती पर झामुमो का वार, विनोद पांडेय बोले-विपक्ष के दबाव में झुकी केंद्र सरकार

By Muzaffar HussainSeptember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में हाल ही में हुई कटौती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह कदम जनता और विपक्ष के लगातार दबाव का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से 2025 तक केंद्र सरकार ने मल्टीपल टैक्स लगाकर आम जनता को लगातार लूटा है।

विनोद पांडेय ने कहा कि विपक्ष ने GST और उसके दुष्प्रभावों को लेकर हमेशा आवाज उठाई, चाहे सदन के भीतर हो या सड़कों पर। उन्होंने दावा किया कि जनता की आवाज और विपक्ष की एकजुटता ने केंद्र सरकार को दरें घटाने के लिए मजबूर किया। “जब दबाव बढ़ा तो GST घटाना पड़ा, लेकिन सवाल यह है कि इतने वर्षों तक जो जनता पर बोझ डाला गया, उसके लिए माफी क्यों नहीं मांगी जा रही है,” पांडेय ने सवाल उठाया।

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि अगर आज GST में कमी को सरकार अच्छा और जनहितकारी कदम बता रही है, तो फिर यह भी स्वीकार करना होगा कि पिछले 11 वर्षों में जो फैसले लिए गए वे गलत थे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जनता से माफी मांगे और यह स्पष्ट करे कि भविष्य में टैक्स नीतियां पारदर्शी और जनहितकारी होंगी।

पांडेय ने कहा कि केंद्र की नीतियों ने छोटे कारोबारियों, मध्यम वर्ग और आम जनता को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बार-बार टैक्स दरों में बदलाव और उच्च दरें लागू करने से व्यापारियों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

झामुमो नेता ने आगे कहा कि विपक्ष की एकजुटता और जनता के आक्रोश के चलते सरकार को अपने फैसले पर पीछे हटना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार की मजबूरी है, न कि जनता के प्रति संवेदनशीलता।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि न सिर्फ GST में राहत दी जाए, बल्कि अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर भी टैक्स कम किए जाएं ताकि महंगाई से जूझ रही जनता को वास्तविक राहत मिल सके। पांडेय ने कहा कि झामुमो हमेशा की तरह जनता की आवाज उठाता रहेगा और आर्थिक नीतियों में पारदर्शिता की मांग करता रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.