फॉण्ट कनवर्टर NEW

भ्रामक आंकड़ों से गुमराह कर रही भाजपा, पारदर्शी नियुक्तियों पर आगे बढ़ रही हेमंत सरकार

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर भी युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर भी युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार को लेकर भ्रामक आंकड़े और झूठे दावे पेश कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार लगातार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठा रही है। भाजपा नेताओं को कम से कम रोजगार के मुद्दे पर बोलने से पहले अपने 11 साल के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। केंद्र की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने युवाओं से दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया।

पांडेय ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की सबसे खराब स्थिति भाजपा शासनकाल में बनी थी। रघुवर सरकार ने पांच साल में नियुक्तियों के नाम पर केवल परीक्षाओं को टालने का काम किया और युवाओं को भटकाया। अब भाजपा सवाल उठा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि हेमंत सरकार ने सिर्फ नौ महीनों में कानूनी और तकनीकी बाधाओं को दूर कर कई नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से नियुक्तियां तेजी से की जा रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा है और चिकित्सकों को भी जल्द नियुक्तियां दी जाएंगी।

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास सिर्फ सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वरोजगार और कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। झारखंड कौशल मिशन, स्टार्टअप पॉलिसी और अन्य योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और उद्यमिता से जोड़ा जा रहा है। इससे लाखों युवाओं के लिए अवसर पैदा हुए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का काम केवल नकारात्मक राजनीति करना और जनता को गुमराह करना है, जबकि हेमंत सोरेन सरकार का संकल्प है कि युवाओं को सुरक्षित और सशक्त भविष्य दिया जाए। पारदर्शी नियुक्तियां और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए सरकार अपने वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram