Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»क्या सिर्फ नींद से कंट्रोल हो सकता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर ने बताया आसान उपाय
Adda More..

क्या सिर्फ नींद से कंट्रोल हो सकता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर ने बताया आसान उपाय

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ समय पर नींद लेना भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तय समय पर सोने और उठने से हार्मोन संतुलित रहते हैं और दिल स्वस्थ बना रहता है।
By Samsul HaqueAugust 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: बीपी को कंट्रोल रखने का सबसे आसान उपाय है नियमित और समय पर नींद लेना। हाल ही में अमेरिका में रहने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय भोजराज ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि लोग यह मानते हैं कि केवल डाइट और एक्सरसाइज से ही बीपी कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन असल में नींद भी उतनी ही जरूरी है।

उनका कहना है कि बीपी को कंट्रोल रखने के लिए लोगों को रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना चाहिए, चाहे वीकेंड ही क्यों न हो। ऐसा करने से शरीर की सर्कैडियन लय नियंत्रित रहती है, कोर्टिसोल लेवल घटता है, हृदय गति सामान्य रहती है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि बीपी कंट्रोल के लिए ज्यादा नींद लेना जरूरी नहीं, बल्कि नियमित समय पर नींद लेना अहम है।

यह रूटीन शरीर को संकेत देता है कि कब आराम करना है और कब रिपेयर प्रक्रिया करनी है। यही वजह है कि लगातार छह घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। वयस्कों को कम से कम सात से नौ घंटे की नींद लेनी चाहिए। खराब नींद न केवल बीपी बढ़ाती है, बल्कि हार्मोनल असंतुलन पैदा कर तनाव, मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओं को भी जन्म देती है। ये सभी बीमारियां मिलकर हृदय रोग का खतरा बढ़ाती हैं। वहीं, अच्छी नींद लेने से तनाव हार्मोन और मेटाबॉलिज्म नियंत्रित रहते हैं, जिससे दिल स्वस्थ बना रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नींद का मतलब लंबे समय तक सोना नहीं है, बल्कि तय समय पर सोना ज्यादा जरूरी है।

ज्यादा नींद लेने से डायबिटीज, मोटापा और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इन समस्याओं के चलते व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और खराब नींद का सामना करना पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर और बिगड़ सकता है। बता दें कि भागती-दौड़ती जिंदगी में बिगड़ा खानपान और सुस्त लाइफस्टाइल लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ा रहा है। अक्सर जब बीपी कंट्रोल की बात होती है तो लोग तुरंत डाइट, वर्कआउट या दवाओं की सलाह देने लगते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.