फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

एशिया कप 2025: क्या जसप्रीत बुमराह हर मैच में खेलेंगे? डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा

Sports News: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने कहा है कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह को सभी मैचों में नहीं उतारा जाएगा। डिविलियर्स के अनुसार बुमराह की फिटनेस का ध्यान रखते हुए ही उन्हें उतारा जाएगा। उन्होंने इस प्रकार की नीति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Sports News: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने कहा है कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह को सभी मैचों में नहीं उतारा जाएगा। डिविलियर्स के अनुसार बुमराह की फिटनेस का ध्यान रखते हुए ही उन्हें उतारा जाएगा। उन्होंने इस प्रकार की नीति को सही बताया। इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने ये भी कहा कि चयनकर्ता कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम दिये जाने की जरूरतों को समझते हैं और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं। इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज के 5 मैच में से बुमराह को 3 मैचों में ही उतारा गया था।

भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैचों में से दो में बुमराह को आराम दिया था हालांकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में है और बुमराह पर हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने में कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। ऐेसे में ओमान और यूएई जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैचों में उन्हें आराम दिया जा सकता है। इससे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

डिविलियर्स ने कहा, “उसे टीम में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, फिट और खेलने के लिए तैयार। मुझे नहीं लगता कि वह सभी मैच खेलेगा। मैंने रिपोर्ट्स देखी हैं कि उसे अहम मैचों के लिए चुना जाएगा और मुझे ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि चयनकतर्ता सक्रिय हैं। यही तरीका होना चाहिए कि आप अपने सीनियर और सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रबंधित करें।”

“यह ऐसा नहीं है कि वे चुन-चुनकर खेल रहे हैं। आजकल इतना क्रिकेट है कि आपके 30 साल से ऊपर के खिलाड़ियों का काम सालों से उन पर भारी पड़ा है। कुछ चयनकर्ता इसे समझते हैं और कुछ नहीं। एक बार जब आप इन खिलाड़ियों का प्रबंधन शुरू करते हैं तो आप उनसे श्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करेंगे”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram