Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»भारत-फिजी रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती: पीएम मोदी और पीएम राबुका की हुई मुलाकात
India

भारत-फिजी रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती: पीएम मोदी और पीएम राबुका की हुई मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी और फिजी के पीएम सिटिवेनी राबुका की मुलाकात में रक्षा, शिक्षा, संस्कृति, व्यापार और पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण समझौते हुए। इस बैठक को भारत-फिजी रिश्तों में नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
By Samsul HaqueAugust 25, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में फिजी के पीएम सिटिवेनी राबुका का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक भारत-फिजी संबंधों के साथ-साथ पूरे पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

फिजी पीएम से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने कहा, कि भारत और फिजी के बीच आत्मीयता का गहरा नाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में 33 साल बाद किसी भारतीय पीएम ने फिजी की धरती पर कदम रखा था और उसी दौरान फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड कोऑपरेशन (एफआईपीआईसी) की शुरुआत की गई थी। पीएम मोदी ने कहा, कि उस पहल ने न केवल भारत-फिजी रिश्तों को, बल्कि पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को नई ताकत दी है।

पीएम मोदी ने 19वीं सदी में फिजी पहुंचे 60,000 से अधिक गिरमिटिया भारतीयों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने फिजी की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और एकता को मजबूती दी, वहीं अपनी भारतीय जड़ों और संस्कृति को भी जीवित रखा। पीएम ने फिजी सरकार द्वारा ‘गिरमिट-डे’ घोषित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे साझा इतिहास के प्रति सम्मान है।

रक्षा व सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर

बैठक में रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने इस क्षेत्र में एक्शन प्लान बनाने का निर्णय लिया। भारत फिजी की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग और उपकरण उपलब्ध कराएगा। साथ ही, साइबर सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फिजी के समर्थन को पीएम मोदी ने विशेष रूप से सराहा। इसके साथ ही सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग के तहत भारत फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत के शिक्षकों को भेजेगा। वहीं, फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और गीता महोत्सव जैसे आयोजनों में भाग लेंगे।

पीएम राबुका की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वे 24 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और भारतीय विश्व मामलों की परिषद में “शांति का सागर” विषय पर व्याख्यान भी देंगे।

हाल ही में जुलाई में सुवा में हुए विदेश कार्यालय परामर्श के छठे दौर के बाद यह उच्चस्तरीय मुलाकात हो रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास, कृषि, व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई है। यह यात्रा भारत-फिजी संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ पैसिफिक क्षेत्र में भारत की सक्रिय भूमिका को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

महिलाओं ने संभाली कमान, लंदन और दुबई तक पहुंची झारखंड के आमों की मिठास

June 17, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.