Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»एशिया कप 2025: क्या जसप्रीत बुमराह हर मैच में खेलेंगे? डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
Sports

एशिया कप 2025: क्या जसप्रीत बुमराह हर मैच में खेलेंगे? डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा

एबी डिविलियर्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को एशिया कप के हर मैच में शामिल नहीं किया जाएगा। चयनकर्ता उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर रणनीति बना रहे हैं।
By Samsul HaqueAugust 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Sports News: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने कहा है कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह को सभी मैचों में नहीं उतारा जाएगा। डिविलियर्स के अनुसार बुमराह की फिटनेस का ध्यान रखते हुए ही उन्हें उतारा जाएगा। उन्होंने इस प्रकार की नीति को सही बताया। इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने ये भी कहा कि चयनकर्ता कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम दिये जाने की जरूरतों को समझते हैं और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं। इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज के 5 मैच में से बुमराह को 3 मैचों में ही उतारा गया था।

भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैचों में से दो में बुमराह को आराम दिया था हालांकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में है और बुमराह पर हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने में कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। ऐेसे में ओमान और यूएई जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैचों में उन्हें आराम दिया जा सकता है। इससे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

डिविलियर्स ने कहा, “उसे टीम में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, फिट और खेलने के लिए तैयार। मुझे नहीं लगता कि वह सभी मैच खेलेगा। मैंने रिपोर्ट्स देखी हैं कि उसे अहम मैचों के लिए चुना जाएगा और मुझे ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि चयनकतर्ता सक्रिय हैं। यही तरीका होना चाहिए कि आप अपने सीनियर और सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रबंधित करें।”

“यह ऐसा नहीं है कि वे चुन-चुनकर खेल रहे हैं। आजकल इतना क्रिकेट है कि आपके 30 साल से ऊपर के खिलाड़ियों का काम सालों से उन पर भारी पड़ा है। कुछ चयनकर्ता इसे समझते हैं और कुछ नहीं। एक बार जब आप इन खिलाड़ियों का प्रबंधन शुरू करते हैं तो आप उनसे श्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करेंगे”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

गिल-ईशान का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 403 रन का विशाल लक्ष्य

June 17, 2026

टाई मैच के बाद टूटा भारत-ए का दिल, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

June 15, 2026

RECENT ADDA.

लखनऊ हादसा: कोचिंग की बिल्डिंग अवैध थी, 2016 में ही आया था गिराने का आदेश

June 23, 2026

मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल के संकेत, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

June 23, 2026

पॉडकास्ट में खुली जेडी वेंस की निजी जिंदगी, पत्नी उषा ने किए कई खुलासे

June 23, 2026

आदिवासी बहुल गेतुपानी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

June 23, 2026

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास रंग लाए, गुमला के 9 पहाड़ी मार्ग होंगे पक्के

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.