फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी से मेन रोड तक निगम का बुलडोजर अभियान, अस्थायी दुकानों पर चला डंडा

Ranchi News : रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को हिनू मेन रोड स्थित गिफ्ट डीड की भूमि (खाता संख्या 203, प्लॉट नंबर 509) पर बने अवैध ‘श्री प्रसाद किचन हाउस’ नामक दुकान को ध्वस्त कर दिया। इस दुकान को अस्थायी रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News : रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को हिनू मेन रोड स्थित गिफ्ट डीड की भूमि (खाता संख्या 203, प्लॉट नंबर 509) पर बने अवैध ‘श्री प्रसाद किचन हाउस’ नामक दुकान को ध्वस्त कर दिया। इस दुकान को अस्थायी रूप से एंगल और स्टील शीट डालकर बनाया गया था और लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार यह भूखंड सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए अधिग्रहीत है, ऐसे में यहां किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध और अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।

रजिस्ट्री ऑफिस के पास की भूमि

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

इसी क्रम में नगर निगम ने मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास की भूमि पर बनी अस्थायी दुकानों को भी हटा दिया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे नवनिर्मित वेंडिंग ज़ोन में ही अपनी दुकानें लगाएं और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। निगम ने चेतावनी दी है कि आगे यदि सड़क या पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण पाया गया, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इससे यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram