फॉण्ट कनवर्टर NEW

जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी जुलूस की तैयारी तेज, मंत्री हफीजुल हसन को खास दावत

Ranchi News : सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी, झारखंड के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर एदारा-ए-शरीया झारखंड के नाज़िम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी, सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मौलाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी, झारखंड के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर एदारा-ए-शरीया झारखंड के नाज़िम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी, सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मौलाना ताजुद्दीन, महासचिव अकीलुर्रहमान और प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम समेत कारी अय्यूब रिज़वी, मुफ़्ती जमील, मौलाना नेजमुद्दीन, शहर काज़ी मौलाना मसूद फरीदी, मौलाना अब्दुल्लाह खान, मोहम्मद इश्तियाक और मोहम्मद मोईज मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री हफीजुल हसन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए सामूहिक दुआ भी की।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के मौके पर रांची में आयोजित होने वाले जुलूस-ए-ईद मीलादुन्नबी में शामिल होने के लिए मंत्री को विशेष आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने दावत स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कमिटी के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि प्रशासनिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। कमिटी ने बताया कि इस वर्ष का जुलूस-ए-ईद मीलादुन्नबी बेहद खास होगा और इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियाँ जारी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram