फॉण्ट कनवर्टर NEW

साहिल हत्याकांड में नया मोड़: मुख्य आरोपी अरमान का बड़ा खुलासा, निर्दोष बताए नामजद पार्षद और अन्य

Ranchi News : हिन्दपीड़ी इलाके में हुए चर्चित कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे मो. अरमान ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। अरमान ने कहा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : हिन्दपीड़ी इलाके में हुए चर्चित कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी माने जा रहे मो. अरमान ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। अरमान ने कहा कि इस घटना से पूर्व पार्षद मो. असलम, मो. अफरोज और मो. आसिफ का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इन्हें पूरी तरह निर्दोष बताया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की।

अरमान के इस बयान ने पूरे मामले को एक नई दिशा दे दी है। अब तक जिन लोगों पर आरोप लग रहे थे, उन्हें लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर, आरोपित बनाए गए मो. आसिफ ने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। आसिफ ने कहा कि वह इस पूरे मामले में पूरी तरह निर्दोष है और घटना के दिन वह किसी अन्य स्थान पर मौजूद था। इस संबंध में उसने पुलिस को न केवल जानकारी दी है, बल्कि सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

आसिफ ने साफ कहा कि “मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो। जब सच्चाई सामने आएगी तो मेरी बेगुनाही साबित होगी।”

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द असली दोषियों को पकड़ना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के मामले में निर्दोष लोगों को फंसाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों का मानना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो असली अपराधियों को सजा मिलेगी और निर्दोषों को न्याय मिल सकेगा।

साहिल हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद से ही पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं। अब मुख्य आरोपी अरमान के बयान के बाद पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस को अब यह तय करना होगा कि मामले की तह तक जाकर असली दोषियों को सामने लाए और इस संवेदनशील प्रकरण में किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाए। यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान के इस बयान के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या वाकई इससे इस चर्चित हत्याकांड की असलियत सामने आ पाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram