Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»पत्नी की बेवफाई: शादी के 50 साल बाद खुला राज…, तीनों बच्चे निकले किसी और के!
Social/Interesting

पत्नी की बेवफाई: शादी के 50 साल बाद खुला राज…, तीनों बच्चे निकले किसी और के!

अमेरिका में एक बुजुर्ग दंपति की 50 साल की शादी अचानक टूट गई जब डीएनए टेस्ट ने खुलासा किया कि उनके तीनों बच्चे जैविक रूप से पति के नहीं हैं। इस सच ने न सिर्फ परिवार की नींव हिला दी बल्कि पैटर्निटी फ्रॉड पर नई बहस भी छेड़ दी है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: अमेरिका में 50 साल से विवाहित एक बुजुर्ग दंपति के जीवन का चौंकाने वाला सच सामने आया है। सालों बाद पति को पता चला कि जिन तीन बच्चों को वह अपना समझता रहा, वहीं उसके नहीं हैं। अदालत में पेश हुई डीएनए रिपोर्ट ने पत्नी की बेवफाई का खुलासा किया और पति का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया।

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति अदालत में खड़े होकर अपने दर्द का इज़हार करता दिखता है। उसका कहना था कि वह खुद आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक है, लेकिन उसके बच्चे न तो शक्ल-सूरत में उससे मिलते हैं और न ही उनके स्वभाव में कोई समानता है। उसने व्यंग्य करते हुए कहा कि जैसे बच्चे “गली से उठाकर लाए गए हों।” शुरू में पत्नी ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया और अपनी वफादारी का दावा किया, लेकिन जैसे ही डीएनए रिपोर्ट पढ़ी गई, सच्चाई सामने आ गई तीनों बच्चे जैविक रूप से उस व्यक्ति के नहीं थे।

पति के मुताबिक, उसे वर्षों से शक था, लेकिन उसने इसे नज़रअंदाज़ किया। आखिरकार 50 साल की शादी के बाद उसने सच्चाई जानने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया। नतीजों ने न केवल यह साबित किया कि बच्चे उसके नहीं थे, बल्कि यह भी सामने आया कि शादी के दौरान पत्नी ने किसी और से संबंध बनाए थे। इस खुलासे ने उसके पूरे वैवाहिक जीवन की नींव हिला दी। यह मामला पैटर्निटी फ्रॉड यानी पितृत्व धोखाधड़ी का उदाहरण है जब कोई महिला जानबूझकर गलत व्यक्ति को बच्चे का पिता बताती है। यह भावनात्मक, आर्थिक और कानूनी तीनों स्तरों पर गंभीर परिणाम ला सकता है।

कुछ देशों, जैसे ऑस्ट्रेलिया में, ऐसे मामलों में पुरुषों को आर्थिक मुआवजा मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, 2002 में विक्टोरियन काउंटी कोर्ट ने लियाम नील मैगिल को 70,000 डॉलर लौटाने का आदेश दिया था, जब पता चला कि उनके तीन बच्चों में से सिर्फ एक ही उनका था। हालांकि, अमेरिका में इस तरह के मामलों में राहत पाना आसान नहीं है। कई राज्यों में पैटर्निटी फ्रॉड पर सख्त कानून नहीं हैं और अदालतें अक्सर बच्चों के हित को प्राथमिकता देती हैं। इस मामले में भी कोर्ट ने पति के आरोप को सही तो माना, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसे किसी तरह का मुआवजा मिलेगा या नहीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहस का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ब्रेकिंग बैड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब से सामने आया वीडियो

June 25, 2026

136 किलो की महिला प्रेमी के ऊपर बैठी, दम घुटने से मौत; अदालत ने सुनाई 36 साल तक की सजा

June 25, 2026

इंग्लैंड का 1200 वर्ष पुराना मेजर ओक पेड़ अब नहीं रहा जीवित, वजह ने बढ़ाई चिंता

June 25, 2026

RECENT ADDA.

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

June 27, 2026

चैनपुर में तासा की थाप पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, मुहर्रम जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

June 27, 2026

मैदान पर छाया फुटबॉल का रोमांच! चैनपुर में 65वीं सुब्रतो कप प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को मिला सम्मान

June 27, 2026

तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव लौटा देश का सपूत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

June 27, 2026

सोनिया गांधी के गाजा लेख पर सियासत तेज, सरकार की नीति पर उठाए सवाल

June 27, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.