Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»फ्लाइट में एयर होस्टेस का स्केच बनाकर किया गिफ्ट, वायरल हुआ रिएक्शन
Social/Interesting

फ्लाइट में एयर होस्टेस का स्केच बनाकर किया गिफ्ट, वायरल हुआ रिएक्शन

14 करोड़ से ज्यादा बार देखे गए इस वीडियो में कला और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।
By Samsul HaqueAugust 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल खासा चर्चा में है, जिसमें एक आर्टिस्ट ने फ्लाइट में सफर करते हुए एयर होस्टेस का स्केच बनाया और उसे भेंट किया। महिला का रिएक्शन देखने लायक था। इंस्टाग्राम यूजर आकाश सेलवरासू एक मशहूर आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

फ्लाइट में बनाई एयर होस्टेस की तस्वीर

वह अक्सर अजनबी लोगों के स्केच बनाकर उन्हें गिफ्ट करते हैं और उनके रिएक्शन शेयर करते हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी नजर एक एयर होस्टेस पर पड़ी, जिसकी सादगी और व्यक्तित्व ने उन्हें आकर्षित कर लिया। आकाश ने वहीं बैठकर महिला का स्केच बनाना शुरू कर दिया। उनके आसपास बैठे यात्री उनकी कला की तारीफ करते न थके। स्केच पूरा होने पर वह अपनी सीट से उठकर एयर होस्टेस के पास पहुंचे और तस्वीर उन्हें भेंट कर दी।

देखने लायक था रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumouli Dutta | Illustrator (@woodledoodledesigns)

स्केच देखकर महिला पहले तो हैरान रह गईं, फिर उनके चेहरे पर मुस्कान फैल गई। अपनी ही तस्वीर देखकर वह शर्मा भी गईं। महिला का नाम रोज़ कमल है, जो एक लीड फ्लाइट अटेंडेंट और मां हैं। वह सोशल मीडिया पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज भी पोस्ट करती हैं। उन्होंने आकाश को कमेंट कर धन्यवाद दिया और मजाकिया अंदाज में बताया कि इस वीडियो के बाद उनका इनबॉक्स मैसेज से भर गया है, क्योंकि लोग लगातार पूछ रहे हैं कि क्या वीडियो में वही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और अब तक 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 70 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं किसी ने कहा कि एयर होस्टेस को लगा होगा यह कोई हाईजैक नोट है, तो किसी ने लड़की के रिएक्शन को “अनमोल” बताया।

वहीं, कई यूजर्स ने आकाश की कला और टैलेंट को सलाम किया। यह वीडियो न सिर्फ एक कलाकार की अद्भुत प्रतिभा को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि एक छोटी-सी कला और सच्ची भावनाएं किसी के दिन को खास बना सकती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आर्टिस्ट अजनबी लोगों के चित्र बनाकर उन्हें तोहफ़े में देते हैं और उनके रिएक्शन को कैमरे में कैद करते हैं। लोगों की खुशी और भावुक पलों को देखकर दर्शक भी मुस्कुरा उठते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.