Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»न्याला एयरपोर्ट: सूडान एयरफोर्स ने UAE के विमान को उड़ाया, 40 की मौ’त से दहशत
World

न्याला एयरपोर्ट: सूडान एयरफोर्स ने UAE के विमान को उड़ाया, 40 की मौ’त से दहशत

न्याला एयरपोर्ट पर उतरा था कोलंबियाई भाड़े के सैनिकों से भरा विमान, सेना ने बमबारी कर किया तबाह, दारफूर में बढ़ा तनाव।
By Samsul HaqueAugust 7, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: सूडान की वायुसेना ने दारफूर के न्याला एयरपोर्ट पर एक बड़ा हमला बोला, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक विमान पूरी तरह तबाह हो गया। सूडान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस विमान में कोलंबिया के भाड़े के सैनिक सवार थे और इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी सरकार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में कितने कोलंबियाई मारे गए। उन्होंने लिखा, ‘हम देखेंगे कि क्या उनके शवों को वापस लाया जा सकता है।’ पेट्रो ने भाड़े की सैन्य गतिविधियों पर बैन लगाने की बात भी कही और इसे ‘इंसानों को मारने की वस्तु बनाने का व्यापार’ बताया।

कोलंबियाई भाड़े के सैनिक, जो ज्यादातर पूर्व सैनिक या गुरिल्ला लड़ाके हैं, पहले भी यमन और खाड़ी देशों में UAE के लिए लड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने 2024 के अंत से दारफूर में कोलंबियाई लड़ाकों की मौजूदगी की पुष्टि की है।

यह हमला बुधवार को उस एयरपोर्ट पर हुआ, जो रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के कब्जे में है। सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच अप्रैल 2023 से जंग चल रही है।एक सैन्य सूत्र ने बताया कि UAE का यह विमान न्याला एयरपोर्ट पर उतरते ही बमबारी में पूरी तरह नष्ट हो गया। दावा किया कि विमान खाड़ी देश के किसी एयरपोर्ट से उड़ा था और इसमें दर्जनों विदेशी लड़ाके और आरएसएफ के लिए हथियार व उपकरण थे। आरएसएफ दारफूर के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा किए हुए है। सूडान की सेना, जिसका नेतृत्व जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान कर रहे हैं, लंबे समय से UAE पर आरोप लगाती रही है कि वह न्याला एयरपोर्ट के जरिए आरएसएफ को ड्रोन जैसे हथियार सप्लाई करता है। UAE ने इन आरोपों को खारिज किया है, हालांकि संयुक्त राष्ट्र, अमेरिकी अधिकारी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्ट्स इसके उलट संकेत देती हैं।

न्याला एयरपोर्ट, जो दक्षिण दारफूर की राजधानी में है, पिछले साल आरएसएफ के कब्जे में आया था। सूडान की सेना का दावा है कि आरएसएफ इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल विदेशी हथियार और सोना तस्करी के लिए करता है। येल यूनिवर्सिटी के ह्यूमैनिटेरियन रिसर्च लैब की सैटेलाइट तस्वीरों में वहां चीनी निर्मित लंबी दूरी के ड्रोन दिखे हैं। जून में भी तीन गवाहों ने बताया था कि न्याला एयरपोर्ट पर एक कार्गो विमान को बमबारी में निशाना बनाया गया था। इस हफ्ते, सेना समर्थक गठबंधन ‘जॉइंट फोर्सेज’ ने दावा किया कि दारफूर के अल-फाशर में आरएसएफ के साथ 80 से ज्यादा कोलंबियाई भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं। इनमें से कई ड्रोन और तोपखाने हमलों में मारे गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.