फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘डर्टी इंडियन’ कहकर बाल खींचे, प्राइवेट पार्ट पर मारा; आयरलैंड में भारतीय बच्ची पर बर्बर हमला

World News:आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना में 6 साल की एक भारतीय मूल की बच्ची पर कुछ लड़कों के समूह ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने

अपनी भाषा में पढ़ें

World News:आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना में 6 साल की एक भारतीय मूल की बच्ची पर कुछ लड़कों के समूह ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के खेल रही थी और मां अंदर अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने गई थीं। कुछ ही मिनटों बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी और वो इतनी डरी हुई थी कि अपनी मां को ये बता तक नहीं पाई कि उसके साथ क्या हुआ। हालांकि बच्ची के दोस्तों ने बताया कि कुछ लड़कों ने उसे चेहरे पर मुक्के मारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया।

बच्ची की मां 8 साल से आयरलैंड में रह रही है और पेश से एक नर्स है। कुछ टीनएजर्स के ग्रुप ने घर के बाहर साइकिल चला रही बच्ची को पकड़ा और उसे मारा-पीटा। उन्होंने ‘डर्टी इंडियन, वापस भारत जाओ‘ जैसे शब्द कहकर अपमानित भी किया। बच्ची की मां ने बताया कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया और अब उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे सोच भी नहीं सकती थीं कि उनकी बेटी वहां असुरक्षित होगी। उनका कहना है कि वे आयरलैंड को अपना घर मानती थीं लेकिन आज खुद को असहाय महसूस कर रही हैं।

उनके मुताबिक लड़कों ने पहले बच्ची के बाल खींचे और उसके चेहरे पर मुक्के मारे। इसके बाद वो जिस साइकिल को चला रही थी, उसके पहिये से उसके प्राइवेट पार्ट पर भी मारा और बच्ची के गले पर भी हमला किया। लड़की की मां ने बताया कि जिस तरह हमला करने वाले लड़के उन्हें देखकर हंस रहे थे, वो सबसे डरावना था। घटना के बाद लड़की की मां ने पुलिस को रिपोर्ट दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि इन बच्चों को सजा देने की बजाय उनकी काउंसलिंग की जाए। उन्हें ये समझाया जाए कि इस तरह का बर्ताव करना किसी के साथ भी गलत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram