फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रामीण विकास और अक्षय ऊर्जा पर झारखंड–विश्व बैंक की संयुक्त कार्यशाला जल्द

New Delhi News : नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह बैठक झारखंड के आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन और निवेश की संभावनाओं को लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi News : नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह बैठक झारखंड के आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन और निवेश की संभावनाओं को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।

बैठक के दौरान श्री कौमे ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सराहना की और इसे झारखंड में गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस योजना के तहत सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक और सामाजिक विकास का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल को राज्य में चल रहे ग्रामीण आर्थिक विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, प्राकृतिक संसाधन और उत्पादन क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर संपदा है और यहां निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

विश्व बैंक की टीम ने भारत में उनके द्वारा समर्थित विभिन्न परियोजनाओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने झारखंड सरकार को विकास योजनाओं के बेहतर डिज़ाइन और क्रियान्वयन में सहयोग करने का आश्वासन दिया, जिससे राज्य के नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।

इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच रांची में जल्द ही एक संयुक्त चर्चा और कार्यशाला आयोजित करने पर सहमति बनी। इस कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड में निवेश, ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करना होगा।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक जैसे वैश्विक संस्थानों का सहयोग राज्य के आर्थिक विकास के लिए बेहद अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह साझेदारी झारखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram