फॉण्ट कनवर्टर NEW

खूंटी अस्थायी डायवर्सन: दिन में की थी राहत की मांग, रात में बह गया भरोसा

Jharkhand News: खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर बनई नदी के पास बने अस्थायी डायवर्सन को शुक्रवार की रात मूसलधार बारिश ने पूरी तरह बहा दिया। यह वही डायवर्सन था, जिसकी मरम्मत और चालू करवाने की मांग शुक्रवार को बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के प्रतिनिधिमंडल ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर बनई नदी के पास बने अस्थायी डायवर्सन को शुक्रवार की रात मूसलधार बारिश ने पूरी तरह बहा दिया। यह वही डायवर्सन था, जिसकी मरम्मत और चालू करवाने की मांग शुक्रवार को बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की थी।

19 जून को ध्वस्त हुआ था पुल, अब तक नहीं बनी स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था

गौरतलब है कि 19 जून को हुई भारी बारिश में नदी पर बना पुल टूट गया था। उस पर वैकल्पिक डायवर्सन बनाने की योजना बनी, जिसके लिए ₹1.80 करोड़ की निविदा प्रकाशित हुई, लेकिन कार्यकारी एजेंसी अब तक नियुक्त नहीं की गई।

स्थानीय विधायक ने बिना टेंडर प्रक्रिया के किया था शिलान्यास

स्थानीय संवेदक शिव कुमार साहू ने अपनी ओर से अस्थायी डायवर्सन का निर्माण किया था, जिसे विधायक रामसूर्या मुंडा ने शिलान्यास कर उद्घाटन कर दिया, जबकि काम अब तक किसी एजेंसी को नहीं सौंपा गया था। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी।

राजनीति ज्यादा, जिम्मेदारी कम – स्थानीय जनता में गुस्सा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य से अधिक राजनीति हो रही है। श्रद्धालु अब बाबा आम्रेश्वर धाम तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे सावन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक समय में भी भारी असुविधा हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram