फॉण्ट कनवर्टर NEW

हर मंगलवार रांची में जनता दरबार, आम नागरिकों को मिल रहा त्वरित समाधान

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन की ओर से जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और समाधान देने के उद्देश्य से हर मंगलवार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन की ओर से जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और समाधान देने के उद्देश्य से हर मंगलवार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में यह पहल सक्रिय रूप से चलाई जा रही है।

15 जुलाई 2025 को रांची जिले के विभिन्न अंचलों में संबंधित अंचल अधिकारियों ने नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जनता को अपने मुद्दों को लेकर अधिकारियों से सीधे संवाद करने का मौका मिला। प्रमुख शिकायतों में भूमि विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़े मसले प्रमुख रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों ने न केवल शिकायतें सुनीं, बल्कि कई मामलों का स्थल पर ही समाधान भी किया। जिन मामलों में विस्तृत जांच की जरूरत थी, वहां त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram