फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो उपायुक्तों को मिला नया दायित्व, जानिए किसे सौंपा गया कौन सा पद

Ranchi News : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो जिलों के उपायुक्तों को एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों अधिकारियों को अब बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा। इन दो अ​धिकारियों में एक उपायुक्त धनबाद आदित्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो जिलों के उपायुक्तों को एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों अधिकारियों को अब बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा। इन दो अ​धिकारियों में एक उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन हैं तो दूसरे उपायुक्त हजारीबाग श​शि प्रकाश सिंह हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित जिलों में चल रही भूमि बंदोबस्त प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त प्रभार न केवल प्रशासनिक कामकाज की गति को बढ़ाएगा, बल्कि जमीन से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटारे में भी सहायक होगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इससे जिला स्तर पर भूमि से संबंधित फाइलों का निपटारा तेज होगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही, इससे राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया भी बेहतर होगी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों उपायुक्तों को पहले से ही अपने क्षेत्रों में कुशल प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है और इस अतिरिक्त दायित्व से वे अपने जिलों में भूमि प्रशासन को और सुदृढ़ बनाएंगे। सरकार द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे बदलावों से राज्य में प्रशासनिक दक्षता में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram