Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डुमरी विधायक जयराम महतो पर FIR, लगा है बेल्ट से पीटने का आरोप
Jharkhand

डुमरी विधायक जयराम महतो पर FIR, लगा है बेल्ट से पीटने का आरोप

जयराम महतो पर मारपीट का आरोप, बेल्ट से पीटने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
By Samsul HaqueJuly 11, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के चर्चित डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला सीधे मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के देवर और सीसीएल कर्मी कैलाश महतो ने नावाडीह थाना में विधायक जयराम महतो पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैलाश महतो ने आरोप लगाया है कि 9 जुलाई की रात लगभग 8 बजे वे अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में गुंजरडीह मोड़ पर गाड़ी खराब हो गई, जिससे वे सड़क किनारे रुक गए। तभी विधायक जयराम महतो की गाड़ी विपरीत दिशा से आई। विधायक के अंगरक्षकों और समर्थकों ने पहले गाड़ी हटाने को कहा। जब उन्हें बताया गया कि वाहन खराब है, तो विधायक खुद गाड़ी से उतरे और बेल्ट निकालकर पीटना शुरू कर दिया।

कैलाश महतो का आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने भी उन्हें बुरी तरह पीटा और गाली-गलौज की। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत नावाडीह थाने में दर्ज कराई गई है।

विधायक के अंगरक्षक ने भी दर्ज कराया काउंटर केस

इस घटना के एक दिन बाद, विधायक जयराम महतो के अंगरक्षक ने भी काउंटर FIR दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, वे लोग गुंजरडीह की ओर जा रहे थे, तभी देखा कि कैलाश महतो बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी किए हुए हैं। जब गाड़ी हटाने को कहा गया, तो कैलाश महतो और उनके साथियों ने ही मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।

अंगरक्षक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके वाहन चालक को भी चोट आई है। दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

विधायक का पुतला जलाया, कार्रवाई की मांग

इस घटना से आक्रोशित होकर कैलाश महतो के समर्थकों ने गुरुवार की देर शाम करगली गेट स्थित गांधी चौक पर विधायक जयराम महतो का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने विधायक और उनके अंगरक्षकों की कार्रवाई की निंदा करते हुए कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस प्रकार के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यदि प्रशासन ने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई सामने लाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस घटना ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पहले से ही अपने बयानों और कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विधायक जयराम महतो के लिए यह मामला नई परेशानी खड़ी कर सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.