फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनता दरबार में क्यों उमड़ी भीड़? जानिए रांची डीसी ने क्या फैसले लिए

Ranchi News : रांची जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आए लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आए लोगों की बातों को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्रमुख रूप से जमीन पर अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने के प्रयास, दोहरी जमाबंदी को रद्द कराने, पेंशन में देरी, छात्रवृत्ति की समस्याएं जैसी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने प्रत्येक शिकायत को न केवल ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत कॉल कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

डीसी ने कहा कि प्रशासन की यह पहल आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि जनता दरबार में लोगों की भागीदारी और विश्वास में लगातार वृद्धि हो रही है, जो प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक है।

श्री भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करें और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता दरबार की इस पहल से एक बार फिर साबित हुआ कि अगर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद बना रहे, तो कई जटिल समस्याओं का समाधान सरलता से हो सकता है। उपायुक्त ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम और नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram