फॉण्ट कनवर्टर NEW

भतीजी ने किया फोन- चाचा हम सब जहर खा रहे हैं, सुनते ही फूल गए हाथ पैर

UP News: लखनऊ के नक्खास इलाके में अशरफाबाद के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी (45) और नाबालिग बेटी ख्याति रस्तोगी (16) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और परिवार की कॉल डिटेल से इसकी

अपनी भाषा में पढ़ें

UP News: लखनऊ के नक्खास इलाके में अशरफाबाद के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी (45) और नाबालिग बेटी ख्याति रस्तोगी (16) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और परिवार की कॉल डिटेल से इसकी पुष्टि हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि लोन न चुका पाने के कारण परिवार तनाव में था।

कपड़ा व्यापारी ने परिवार समेत की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई शेखर रस्तोगी ने सूचना दी कि उनका भाई शोभित, भाभी सुचिता और भतीजी ख्याति अपने फ्लैट में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिवार ने लोन न चुका पाने के कारण तनाव की बात कही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि ख्याति ने आत्महत्या से पहले अपने चाचा को मोबाइल पर कॉल कर जहर खाकर जान देने की बात कही थी। शेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार वाले फ्लैट पर पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक शोभित रस्तोगी राजाजीपुरम में कपड़ों की दुकान चलाते थे। आज सुबह ही उन्हें अपनी ससुराल बहराइच जाना था। हालांकि, आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

चौक थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट और कुछ अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में आत्महत्या का कारण कर्ज और आर्थिक तनाव सामने आया है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram