फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश! जानें किन जिलों में सबसे ज्यादा बरसा पानी

Ranchi News: राजधानी रांची में इस बार मॉनसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज कराई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 29 जून तक रांची में 190.7 मिमी औसत के मुकाबले 568.4 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 198% अधिक है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची में इस बार मॉनसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज कराई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 29 जून तक रांची में 190.7 मिमी औसत के मुकाबले 568.4 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 198% अधिक है। यह अब तक की सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही है।

रांची के अलावा झारखंड के अन्य कई जिलों में भी औसत से कहीं अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। लातेहार में 190%, सरायकेला-खरसावां में 144%, रामगढ़ में 136%, पूर्वी सिंहभूम में 137%, लोहरदगा में 108%, सिमडेगा में 91%, पश्चिमी सिंहभूम में 84% और खूंटी में 89% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

झारखंड राज्य में कुल मिलाकर औसत 181.4 मिमी के मुकाबले 327.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 81% ज्यादा है।

इस भारी वर्षा के कारण मौसम विभाग ने 1 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और 2 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जारी किया गया है।

सोमवार को राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। रांची में अधिकतम तापमान 29.7°C, जमशेदपुर में 32°C, डालटनगंज में 31.8°C, बोकारो में 32.5°C और चाईबासा में 30.3°C रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram