फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रेन की चपेट में आई महिला होमगार्ड, दोनों पैर कटे, हालत नाजुक

Jharkhand News: पलामू जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ड्यूटी के लिए निकली महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए हैं और उसकी हालत गंभीर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ड्यूटी के लिए निकली महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

20 वर्षीय अनुराधा कुमारी पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री हैं। जानकारी के मुताबिक, वह पहले गिरिडीह में होमगार्ड की ड्यूटी कर रही थीं, लेकिन हाल ही में उनका कमान देवघर के लिए कट गया था।

अनुराधा कमान लेने के लिए मेदिनीनगर होमगार्ड ऑफिस जा रही थीं। इसी क्रम में जब ट्रेन कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो किसी कारणवश वह ट्रेन से नीचे उतर गईं। उसी समय दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर गंभीर रूप से कट गए।

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल अनुराधा को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आहत हैं। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार और साहसी बेटी ड्यूटी निभाने जा रही थी, लेकिन व्यवस्था की चूक और रेलवे की सुरक्षा में खामी के कारण उसका जीवन अब संकट में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram